श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णोदेवी रवाना
चंदवा : चंदवा से श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णोधाम के लिए शुक्रवार की रात रवाना हुआ। टोरी जंक्श्
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 03:46 PM (IST)
चंदवा : चंदवा से श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णोधाम के लिए शुक्रवार की रात रवाना हुआ। टोरी जंक्शन से पंडित जितेन्द्र पाठक, अनिल भगत, अमित गुप्ता, विजेन्द्र प्रसाद, संजय राम व बसंत प्रसाद के नेतृत्व में अमोद प्रसाद, अनिल कुमार, जगदीश लोहरा, भुवन ठाकुर, बिगन राम बसंत, किरण देवी, सुरेन्द्र प्रजापति, अमित शाह, प्रर्मिला देवी, सुशीला देवी, अरूण साहु, प्रवीण कुमार, राजेश लोहरा समेत लगभग 50 श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णोदेवी को रवाना हुआ। टोरी जंक्शन से रवाना होने के पूर्व माता के भक्तों द्वारा जय माता दी के लगाए गए नारों से पूरा परिसर गुंजायमान होता रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें