Move to Jagran APP

मसीही समुदाय के लोगों ने मनाया खजूर पर्व

चंदवा मसीही समुदाय के लोगों ने रविवार को खजूर पर्व मनाया। मौके पर रोमन कैथोलिक चर्च में व

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:42 AM (IST)
मसीही समुदाय के लोगों ने मनाया खजूर पर्व
मसीही समुदाय के लोगों ने मनाया खजूर पर्व

चंदवा : मसीही समुदाय के लोगों ने रविवार को खजूर पर्व मनाया। मौके पर रोमन कैथोलिक चर्च में वासिल डुंगडुंग की अगुवई में मिस्सा अनुष्ठान किया गया। इसमें पल्ली पुरोहित के साथ फादर मोरिश टोप्पो, फादर जोसेफ एक्का व फादर अल्फोंस ने हिस्सा लिया। बताया कि इस पर्व के साथ ही दुख भोग काल आरंभ हो गया। गुड फ्राइडे व ईस्टर के साथ दुख का समापन हो जाएगा। शोभायात्रा संत अन्ना कांवेंट से निकलकर कैथोलिक चर्च पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व स्टेफन मिज, सुमन सुनील सोरेंग, सिप्रियन टोपनो, विनय खलखो, राजेश लकड़ा, प्रमोद कुजूर व महिला संघ के फुलजेंसिया बेक, सुनीता कुजूर व इलिसवा नाग ने किया।

loksabha election banner

===========

खजूर पर्व पर निकली शोभायात्रा बरवाडीह/महुआडांड़ : बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में इसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को खजूर पर्व मनाया। इस मौके पर चर्च में प्रार्थना सभा की गई। इसके बाद फादर राजेश के नेतृत्व में खजूर के डाली के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बरवाडीह अस्पताल चौक का भ्रमण करते हुए चर्च वापस लौट गई। इसके बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं महुआडांड़ प्रखंड के चेतमा, पकरीपाठ, गोठगांव, साल्वे, तुन्दटोली, चिरोपाठ के गिरजा घरों में मसीही परिवारो ने खजूर पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर फादर दीलिप एक्का, फादर जोन खाखा, फादर जोश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.