अपहरण व दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज
चंदवा : टोरी स्टेशन परिसर से युवती का अगवा कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:35 PM (IST)
चंदवा : टोरी स्टेशन परिसर से युवती का अगवा कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। दुष्कर्म के बाद टोरी स्टेशन परिसर से पीड़िता के रहस्यमय ढंग से गायब होने के लगभग 36 घंटे के बाद पुलिस ने उसे ढूढ़ने में सफलता पाई थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस तीन अपराधियों पर धारा 365/376/34 भादवि तथा 4/6/8 पोसको एक्ट (कांड संख्या 14/19) के तहत अनुसंधान में जुटी है। सूत्रों की माने तो कई संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें