अंबा प्रसाद को बाल विकास एवं प्राक्कलन समिति के सदस्य बनाए जाने पर हर्ष
बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को बालविकास एवं प्राक्कलन समिति का सदस्य बनाए।
संवाद सूत्र, चंदवा: बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को बालविकास एवं प्राक्कलन समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राजसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने कहा कि सुश्री अंबा प्रसाद युवा व तेज-तर्रार नेत्री हैं जो बेहतर करने की क्षमता रखती हैं। संबंधित विभाग के सदस्य के रूप में वो उसके बेहतरी का कार्य करेंगी, जो प्रदेश हित के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हर्ष व्यक्त करनेवालों में रामयश पाठक, श्रीराम शर्मा, निर्मल भारती, बाबर खान, मनीष भारती, धनेश्वर सिंह, सरवर अंसारी, दामोदर उपाध्याय, मो रसीद, साजिद खान, रिकू खान, छटन राम, अनवर खान, सागर प्रजापति, गीरू सिंह,रिझरुष पॉल एक्का, बालजी उरांव, लखन जायसवाल, नेजाम अंसारी, साबिर अंसारी, नागेंद्र गिरी, अरुण भारती, लक्ष्मण साहू, कैलाश बैठा, सुरेश उरांव, लक्ष्मी देवी, अमृता लकड़ा, अनिता देवी, प्रभावती देवी, बेलासियस एक्का समेत अन्य शामिल हैं।