कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि
प्रखंड काग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की ।
संवाद सूत्र, चंदवा: प्रखंड काग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। वैश्विक महामारी कोरोना और लगे लॉकडाउन के बीच पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते प्रखंड अध्यक्ष सह राज्य सभा सासंद असगर खान ने उनकी जीवनी (14 नवंबर 1889- 27 मई 1964) पर प्रकाश डालते कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले पं. जवाहर लाल नेहरू आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को नई दिशा प्रदान की। भारतवारी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। रामयश पाठक व निर्मल भारती ने कहा कि इनका प्रधान मंत्रित्व काल स्वर्णिम रहा। आधुनिक भारत के निर्माण की नींव को मजबूती प्रदान किया। देश के विकास के लिए अंतिम क्षण तक प्रयासरत रहें। मौके पर श्रीराम शर्मा, बाबर खान, मुकेश कुमार सिंह, रिझरूष एक्का समेत समेत अन्य काग्रेसी मौजूद थे।