Move to Jagran APP

झारखंड में मंडल डैम का विरोध, कांग्रेस की पदयात्रा को पुलिस ने रोका, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी हिरासत में

Mandal Dam. मंडल डैम के शिलान्यास के विरोध में मांगों को लेकर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली, जिसे पुलिस ने रोक दिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 05:41 PM (IST)
झारखंड में मंडल डैम का विरोध, कांग्रेस की पदयात्रा को पुलिस ने रोका, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी हिरासत में
झारखंड में मंडल डैम का विरोध, कांग्रेस की पदयात्रा को पुलिस ने रोका, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी हिरासत में

बरवाडीह (लातेहार), जेएनएन। मंडल डैम के विस्थापित दस गांव के लोगों को मुआवजा देने और मंडल डैम से बिहार को पानी देने के खिलाफ कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा पर निकले। हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण पूर्व मंत्री की पदयात्रा सफल नहीं हो सकी।

loksabha election banner

केएन त्रिपाठी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को डालटनगंज स्थित अपने आवास से मंडल डैम जाने के लिए 58 किमी लंबी पदयात्रा शुरू की। पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ मंडल डैम जाने के लिए बढ़ रहे थे, इसी क्रम में पुलिस ने केचकी वन विभाग के चेकपोस्ट के समीप आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने आंदोलनात्मक रुख अपनाकर दो घंटे तक डालटनगंज-बरवाडीह सड़क जाम कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने जामकर्ताओं को यहां से खदेड़ा तो पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बरवाडीह के सिंचाई विभाग के डाकबंगला के पास पहुंच कर सड़क जाम कर दी। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर थाने ले गई। 

कांग्रेस की धमकी, एक बूंद पानी नहीं जाने देंगे
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडल डैम के शिलान्यास के कार्यक्रम को चुनौती देते हुए कहा है कि परियोजना से एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने इस योजना को लेकर पैदा हो रहे आक्रोश को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध की संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने काले कपड़े, जूते, मोजे, रूमाल, जैकेट आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को डर लग रहा है। प्रधानमंत्री पर उन्होंने शिलान्यास के नाम पर नौटंकी करने का आरोप लगाया।

कहा, अगर पूर्व में शिलान्यास की गई परियोजनाओं की फिर से आधारशिला रखने की तैयारी है तो मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर टाटा स्टील, बोकारो स्टील और एचइसी का उद्घाटन कर सकते हैं। मंडल डैम का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने किया था। उसपर एक बिजलीघर भी बना है। इंजीनियर बीएन झा की हत्या के बाद वहां काम में रुकावट आई। उन्होंने बताया कि पूर्वमंत्री केएन त्रिपाठी चार जनवरी को मंडल डैम से डालटनगंज प्रधानमंत्री के सभा स्थल तक 58 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर है। इस दौरान विस्थापित आदिवासी परिवारों के लोग साथ रहेंगे।

चतरा व पलामू के सांसदों पर साधा निशाना

पूर्वमंत्री केएन त्रिपाठी ने पलामू व चतरा के सांसदों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को गलत जानकारी दी है। इस योजना का लाभ बिहार को मिलेगा। शिलान्यास के पहले सरकार बराज से नहर निकालकर लातेहार, चतरा और पलामू के लोगों को पानी मुहैया कराए। उन्होंने मुख्यमंत्री की बातों को असत्य करार देते हुए कहा कि इस योजना का लाभ झारखंड को नहीं मिलेगा। कांग्रेस झारखंड के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। योजना किसानों संग भी अन्याय है। इससे 1600 आदिवासी परिवार बेघर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.