मेदिनीनगर जा रही जीप पलटने से सेविका की मौत
बरवाडीह : छिपादोहर- गारू मुख्य मार्ग के सत नदिया के समीप शुक्रवार को एक कमांडर जीप के
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 06:09 PM (IST)
बरवाडीह : छिपादोहर- गारू मुख्य मार्ग के सत नदिया के समीप शुक्रवार को एक कमांडर जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बरवाडीह स्थित हड़ड़ू की आंगनबाड़ी सेविका प्रेमा देवी की मौत हो गई। वहीं जीप पर सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए छिपादोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया। इसमें सुरेंद्र राम और संजय ¨सह की हालत गंभीर बनी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कमांडर जीप गारू से मेदिनीनगर जा रही थी। घायलों को अस्पताल लाने में स्थानीय ग्रामीणों ने सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज में सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें