प्रखंड परिसर में चला स्वच्छता अभियान
लातेहार : प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में शनिवार व रविवार को बीडीओ गणेश रजक के नेत
लातेहार : प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में शनिवार व रविवार को बीडीओ गणेश रजक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड कर्मियों के द्वारा प्रखंड परिसर व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
मौके पर बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सभी पंचायत में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक पुण्य का कार्य है जिसे जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रत्येक को एक जिम्मेवारी के रूप में अनुकरण करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2013 में स्वच्छता अभियान शुरू किया था। देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि उनके इस अभियान में सार्थक भूमिका निभाएं। देश में स्वच्छता के लिए एक क्रांति लाएं। खुद के साथ घर, आसपास, समाज, शहर व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि लातेहार प्रखंड में सभी कर्मी दो घंटे रोजाना सफाई अभियान में हाथ बढ़ाएंगे।