Move to Jagran APP

जमीनी विवाद को ले दो गुटों में मारपीट नौ घायल

संवाद सूत्र मनिका (लातेहार) मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो पंचायत के पटना गांव में मंगलवार को

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:22 PM (IST)
जमीनी विवाद को ले दो गुटों में मारपीट नौ घायल
जमीनी विवाद को ले दो गुटों में मारपीट नौ घायल

संवाद सूत्र, मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो पंचायत के पटना गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सीमा रानी ने किया। मारपीट में बिनेश्वर सिंह 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष में दिनेश्वर सिंह, मतीमा देवी, अखिलेश सिंह व रमेश सिंह घायल हैं। वहीं दूसरे पक्ष में राजमोहन सिंह, सुरेश सिंह, शिवम सिंह, अनीता देवी वह महोदरी देवी घायल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल दिनेश्वर सिंह की पत्नी मतिमा देवी ने बताया कि हमलोग पीएम आवास निर्माण कार्य में लगे हुए थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची मनिका थाना पुलिस ने सभी घायलों का इलाज कराया। वहीं दोनों पक्ष ने मनिका थाने में मारपीट करने व जानलेवा हमला करने का लिखित आवेदन दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.