कुएं में गिरने से बच्ची की मौत
चंदवा : चंदवा पूर्वी पंचायत स्थित कुसुमटोली गांव में शिवानी कुमारी (पिता अनिल उरांव) कुएं में
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 05:20 PM (IST)
चंदवा : चंदवा पूर्वी पंचायत स्थित कुसुमटोली गांव में शिवानी कुमारी (पिता अनिल उरांव) कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उच्च मध्य विद्यालय, हड़गड़वा के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची कुएं में स्नान करने गई थी। कुएं से पानी निकालने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। काफी देर होने के बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने पहुंचे। संदेह होने पर कुएं में तलाश की गई। कुएं से बाहर निकालने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें