भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने उमड़ा जनसैलाब
लातेहार : लोक आस्था का पर्व छठ व्रत पर जिला मुख्यालय के चाणक्य नगरी , पंपू कल, डुरुआ, बानप
लातेहार : लोक आस्था का पर्व छठ व्रत पर जिला मुख्यालय के चाणक्य नगरी , पंपू कल, डुरुआ, बानपुर, करकट छठ घाट समेत बालूमाथ, बारियातु, हेरहंज, मनिका, बरवाडीह, महुआडांड़, गारू,नेतरहाट व बेतला छठ घाट नदी पर गुरुवार को अस्ताचलगामी व शुक्रवार को उदयीमान भगवान भास्कर को व्रती ने अर्घ्य दिया। छठ घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के सभी नदियों के तट पर छठ पूजन के लिए दोपहर बाद से भीड़ जुटने लगी, जो देर रात तक बनी रही। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और कुल के लिए मंगल कामना की। ग्रामीण इलाके के छठ घाटों पर भी उत्सव सा माहौल रहा। अहले सुबह से व्रती परिवार व ढोल-ताशा के साथ घरों से निकलकर घाटों की तरफ चल पड़े। घाट पहुंचने पर व्रती महिलाओं ने स्वयं की बनाई वेदी के पास बैठकर उसके चारों ओर गन्ने का मंडप तैयार कराया। फिर मंडप के अंदर बैठकर छठ मइया की विधिवत पूजा की। लोटे में जल व प्रसाद ले पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
गंगा आरती का आयोजन : जिला मुख्यालय के चाणक्य औरंगा नदी में बनारस से आए पुरोहितो ने शाम- सुबह गंगा आरती की, जिसमें आरती में भाग लेने के लिए सैकड़ों भक्त उमड़ पड़े।
सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार ¨सह व सीआरपीएफ कमांडेट पंकज कुमार के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था की देखरेख की गई। महापर्व पर भीड़ को देखते हुए छठ घाट में वाहन वर्जित कर शहर में वाहनों के प्रवेश के लिए कई जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए थे।