मनिका में बीएसएफ जवान मिला कोरोना पॉजिटिव
मनिका प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की रात एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की रात एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसकी पुष्टि उपायुक्त जिशान कमर ने की है। कोरोना संक्रमित व्यकित् बीएसएफ का जवान है। हाल ही के दिनों में ड्यूटी से छुट्टी से घर लौटा था। बीएसएफ जवान के संक्रमित होने के बाद उनके घर को प्रशासन ने सील कर दिया है। वहीं रिटेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। संक्रमित जवान को लातेहार आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें