Move to Jagran APP

एक ही दिन हुआ भाई-बहन का अंतिम संस्कार

कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह और उनकी बहन गायत्री देवी (पति लाल

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:51 PM (IST)
एक ही दिन हुआ भाई-बहन का अंतिम संस्कार
एक ही दिन हुआ भाई-बहन का अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, चंदवा: कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह और उनकी बहन गायत्री देवी (पति लाल बीरेन्द्र नाथ शाहदेव) का अंतिम संस्कार एक ही दिन किया गया। जानकारी के अनुसार भाई के निधन का सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं और बीमार बहन ने दम तोड़ दिया। गौरतलब हो कि विधायक का निधन 24 मई रविवार को तो उनकी बहन का निधन 25 सोमवार को प्रखंड के एटे (बारी) चंदवा में हुआ। मंगलवार को उनकी बहन का अंतिम संस्कार गांव के चुंगी बांध परिसर में किया गया। स्व. गायत्री देवी (पति लाल बीरेन्द्र नाथ शाहदेव) अपने पीछे दो पुत्र लाल दामोदर नाथ शाहदेव और लाल आशीष नाथ शाहदेव तथा चार पुत्रियां छोड़ गई है। इधर भाई-बहन के एक ही दिन अंतिम संस्कार की खबर से लातेहार और बेरमो में शोक की लहर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.