Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेंजी 18 सौ राखियां

लातेहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चल र

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:37 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेंजी 18 सौ राखियां
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेंजी 18 सौ राखियां

लातेहार : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चल रहे मुख्यमंत्री रक्षाबंधन कार्यक्रम को लेकर लातेहार महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीला देवी के नेतृत्व में 18 सौ राखी मुख्यमंत्री को भेजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय प्रभारी रूपा सिंह उपस्थित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय प्रभारी रूपा सिंह ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य राज्यभर के बूथों से राखी संग्रह कर मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रमंडल स्तर से दो हजार महिला कार्यकर्ता रांची में जुट कर मुख्यमंत्री रघुवर दास को राखी बांधेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अपर्णा सिंह, वृंदा देवी, पिकी देवी, महामंत्री आशा बैग, नगर अध्यक्ष अंजू गुप्ता, मंजू गुप्ता, संगीता देवी, माया देवी, रानी देवी, उषा देवी ,नीलम देवी, सुकन्या देवी समेत कई लोग उपस्थित थे

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.