Move to Jagran APP

झारखंड में सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रही भाजपा: दीपू

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) जनता द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद धनबल और षड्यंत्र के सहारे

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:39 PM (IST)
झारखंड में सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रही भाजपा: दीपू
झारखंड में सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रही भाजपा: दीपू

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : जनता द्वारा नकार दिए जाने के बावजूद धनबल और षड्यंत्र के सहारे झारखंड में पुन: अपनी सरकार बनाने और हेमंत सरकार को गिराने का दिवास्वप्न भारतीय जनता पार्टी देख रही है। देश के विभिन्न प्रदेशों में पराजय से बौखलाई भाजपा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सरकार गिराने की बात कह रही है। उक्त बातें उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही हैं। कहा है कि पूंजीपतियों की पिट्ठू भाजपा, दलबदल एवं हार्स ट्रेडिग के सहारे कई प्रदेशों में जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा तथा अपनी सरकार बनवा कर लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर चुकी है। झारखंड में भी ऐसा ही कुछ करने के लिए वह प्रयासरत है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान से ऐसा ही परिलक्षित हो रहा है लेकिन झारखंड में भाजपा के लिए यह दिवास्वप्न के अलावा कुछ नहीं। आगे कहा है कि भाजपा को यदि धनबल का सहारा और घमंड है तो झामुमो को जनबल का सहारा है। दुमका और बेरमो विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम के बात यह रूपष्ट हो जाएगा कि जनता भाजपा को नकार चुकी है। झारखंड निर्माण के साथ प्रदेश का विकास भी झामुमो करेगी। निकट भविष्य में यह देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.