Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

लातेहार सदर प्रखंड के तरवाडीह के गुरगु गांव में भाजपा की ओर से सदस्यता महापर्व मनाया गय

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:30 AM (IST)
सदस्यता अभियान में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल
सदस्यता अभियान में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

लातेहार : सदर प्रखंड के तरवाडीह के गुरगु गांव में भाजपा की ओर से सदस्यता महापर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका के विधायक हरिकृष्ण सिंह उपस्थिति हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद व संचालन भाजपा महामंत्री मनोज कुमार ने किया। सदस्यता महापर्व में राजद से छोड़कर फूलचंद यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा में शामिल हुए। सभी लोगों को विधायक के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम संपूर्ण झारखंड में संचालित किया जा रहा है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सशक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर इसकी शुरुआत कर दी गई है। इस महापर्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंडल भाजपा की ओर से कार्यकर्ता बनाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव, जिला महामंत्री राजन तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह, रवि प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि वंशी यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, पंचायत समिति सदस्य रेणू देवी, प्रमोद कुमार, सुकन्या देवी, सकीना बीबी, अपना सिंह, आशा देवी, अवधेश चंद्रवंशी, राजेश प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, छोटू प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.