महंगाई बढ़ा रही है भाजपा सरकार
चंदवा : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में लगातार वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चंदव
चंदवा : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में लगातार वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चंदवा इकाई ने पेंशनर समाज भवन परिसर में धरना दिया। मौके पर मुख्य अतिथि लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार घोषणाओं की सरकार है। चुनाव पूर्व उसने मंहगाई कम करने की बात कही थी। लेकिन, सत्ता हासिल करने के साथ ही भाजपा अपने वादे को भूल गई। महंगाई कम होने के बजाय उसे अनवरत बढ़ाने पर तुली है। पेट्रोल व डीजल मूल्य में लगातार वृद्धि से आम जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए सीतमोहन मुंडा, जमील खान बबलू ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य आदिवासियों व गरीबों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों का लाभ पहुंचाना है। प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का भला नहीं होने वाला। इश्तेयाक खान पपन, शमशेर खान, सुजीत कुमार आदि वक्ताओं ने भाजपा सरकार को कॉरपोरेट की सरकार व गरीब विरोधी बताया। मौके पर भीम गंझू, सुमन सुनील सोरेंग, असगर अली, महेन्द्र गंझू, कमल, एनामुल खान समेत अन्य उपस्थित थे।