किसान विरोधी है भाजपा सरकार : अंसारी
गारू : झारखंड की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी
गारू : झारखंड की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। यह बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलीजन अंसारी ने शनिवार को कही। वे समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में केसीसी ऋण माफी को लेकर गारू प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हरिकृष्ण ¨सह को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। वे न तो किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और न ही उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठा रहे हैं। रामचंद्र ¨सह खरवार ने कहा कि किसान केसीसी ऋण के बोझ से कराह रहे हैं मगर सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। धरना सभा को जिला सचिव जरीफुर रहमान, बरवाडीह अध्यक्ष रघुराज ¨सह व गारू अध्यक्ष रमेश ¨सह खरवार आदि ने भी संबोधित किया।