भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल
चंदवा : कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह विश्रामागार परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन
चंदवा : कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह विश्रामागार परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन सह मिलन समारोह की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने की तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय सचिव इमरान अली ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा की सरकार में किसान, मजदूर, गरीब व युवा उपेक्षित हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। मंहगाई कम करने का दावा करने वाली सरकर मंहगाई बढ़ाने पर आमादा है। राफेल विमान घोटाले में केंद्र सरकार शामिल है। भाजपा सरकार का यह कहना कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया बेबुनियाद है। कांग्रेस के विकास की यह देन है कि एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री है। इससे बड़ा विकास और क्या चाहिए। जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की कोरी डींग हांकती है। श्रीराम शर्मा, निर्मल भारती समेत अन्य वक्ताओं ने देश की वर्तमान हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते कहा कि जनता सरकार के मनसूबे को समझ चुकी है। 2019 के चुनाव में जनता उन्हें जवाब देगी। मौके पर प्रदेश प्रभारी अमर यादव, प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, धनेश्वर ¨सह, रसीद आलम, महमूद आलम, धनंजय जयसवाल, ¨रकु खान, नौशाद खान, मुस्ताक खान, निरंजन उरांव समेत अन्य उपस्थित थे।