भाजयुमो ने दिल्ली रेलवे बोर्ड के सदस्यों को सौंपा मांग पत्र
बरवाडीह : दिल्ली के भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. राजीव कुमार शर्मा, जेएल लगवानी को डा
बरवाडीह : दिल्ली के भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. राजीव कुमार शर्मा, जेएल लगवानी को डालटनगंज में छिपादोहर भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अजय सोनी, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामधनी ¨सह, मंडल मंत्री बिगन ¨सह, लाल देव ¨सह, बलराम ¨सह ने रेलवे बोर्ड के सदस्य को संयुक्त रूप से अपनी मांग पत्र सौंपा है। रेलवे बोर्ड के सदस्यों से छिपादोहर का मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। वही रेलवे बोर्ड के सदस्यों ने छिपादोहर रेलवे स्टेशन का मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। मुख्य रूप से छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज एवं हाई लेवल प्लेटफॉर्म निर्माण,
रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ठरांव, रांची चोपन एक्सप्रेस, टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस,और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ठहराव किया जाए। इसके अलावा सुलभ शौचालय , पेयजल की व्यवस्था के साथ- साथ बुनियादी युक्त यात्री विश्राम की मांग की है।