बराती वाहन पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
मनिका (लातेहार) मनिका थाना क्षेत्र के हेरहंज व मनिका पथ के जालिमा गांव के छलका पर ऑट
मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र के हेरहंज व मनिका पथ के जालिमा गांव के छलका पर ऑटो पलटने से जमुना गांव निवासी करम सिंह 35 वर्ष की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के जमुना गांव से ऑटो पर सवार होकर रेबत गांव बरात गए थे। वापस लौटने के दौरान जालिमा सवार बराती पलटने से कर्म सिंह 35 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों में जमुना गांव के केडवाकरम टोला निवासी राजेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उपेंद्र उरांव, हीरा सिंह, विमल सिंह , पुसो सिंह, पांकी थाना क्षेत्र के आबुन गांव निवासी शनिचर सिंह,आशा देवी और प्रमोद सिंह का नाम शामिल है। घायलों में केडवाकरम निवासी बिमल सिंह और पुसो सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार रेवत गांव से बाराती जमुना लौट रहे थे। इसी दौरान जालिमा छलका के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना रात 9:45 बजे की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीन लोगों को रांची रेफर कर दिया गया।