Move to Jagran APP

अटल ने बनाया, मोदी संवार रहे झारखंड

जागरण संवाददाता लातेहार मनिका की सभा में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बिरसा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:15 AM (IST)
अटल ने बनाया, मोदी संवार रहे झारखंड
अटल ने बनाया, मोदी संवार रहे झारखंड

जागरण संवाददाता, लातेहार : मनिका की सभा में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली और कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाया। 2018 में पहली बार 70 साल के बाद डिग्री कॉलेज की स्वीकृति देने का काम किया। अपने भाषण में शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड को बनाने का काम किया और मोदी एवं रघुवर सरकार उसे संवारने का काम कर रही है।

loksabha election banner

21 किलो फूलमाला से गृहमंत्री का किया माल्यार्पण मनिका हाई स्कूल के मैदान में भाजपा के चुनावी सभा में झारखंड में प्रथम चुनाव के पहली सभा मे पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह, मनिका प्रत्याशी रघुपाल सिंह, लातेहार प्रत्याशी प्रकाश राम, जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, जिला महामंत्री राजन तिवारी जयव‌र्द्धन सिंह ने 21 किलो फूलमाला के साथ माल्यर्पण किया। यूपीए सरकार पर साधा निशाना कार्यक्रम में केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेसनीत यूपीए सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड के विकास के लिए 55 हजार 253 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं, मोदी सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 3 लाख 8 हजार 487 करोड़ रुपये देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झारखंड राज्य आदिवासी संव‌र्द्धन सोसाइटी के तहत महिला किसान शक्ति के रूप में लेमनग्रास और तुलसी उपजाकर महिलाओं की आय में वृद्धि करने का काम किया। कार्यक्रम में ये थे मौजूद

मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा झारखंड प्रभारी ओम माथुर, उतर प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, चतरा सांसद सुनील सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह, मनिका विधानसभा प्रत्याशी रघुपाल सिंह, लातेहार विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश राम, प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार सिंह, जिला महामंत्री राजन तिवारी, जयव‌र्द्धन सिंह, विधायक प्रतिनिधि लव दुबे समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.