सर्वदलीय सभा में पूर्व पीएम अटल को दी गई श्रद्धांजलि
लातेहार : जिला मुख्यालय के माको डाक बंगला में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्
लातेहार : जिला मुख्यालय के माको डाक बंगला में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को सभी दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस शोक सभा आयोजन में प्रदेश भाजपा नेता जेबी तुबिद उपस्थित थे। सबसे पहले सभी दलों के नेताओं ने बारी-बारी से अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेबी तुबिद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी हम लोगों के बीच नहीं रहे यह दुख की घड़ी है उनको नहीं रहना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भारत की राजनीति का महानायक और राजनीति में अजातशत्रु के तौर पर रहे हैं। भारत की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले आज हमलोगों के बीच नही रहें। इनके याद में सर्वदलीय लोगों तक द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव , बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ,अधिवक्ता राजमणि प्रसाद ,जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी , नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की , सांसद प्रतिनिधि सह जिला महामंत्री राजन तिवारी,जयवर्धन ¨सह,मुकेश पाण्डेय,जय कुमार ¨सह,मनिका विधायक प्रतिनिधि लव दुबे, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ध्रुव पाण्डेय, चतरा लोक सभा संसदीय क्षेत्र के समाजसेवी अर¨वद तिवारी, प्रेमचंद पाण्डेय, संतोष पासवान, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, जय ¨सह, पूर्व नपं अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, विशाल शर्मा, गणेश प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिला देवी, नसीम अहमद, हरिओम प्रसाद, आनन्दी ¨सह, विनोद महलका, प्रमोद प्रसाद, सुदामा प्रसाद समेत विभिन्न राजनीति दल के नेता उपस्थित थे।