विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में इस दिन होने जा रहा वैश्य समाज का महाजुटान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान; खास संदेश देने की कोशिश

By Utkarsh Pandey Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 22 Jan 2024 04:59 PM (IST)

लातेहार के माको डाक बंगला में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला लातेहार की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ...और पढ़ें

रांची में इस दिन होने जा रहा वैश्य समाज का महाजुटान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान;
रांची में इस दिन होने जा रहा वैश्य समाज का महाजुटान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान;

HighLights

  1. बैठक में 25 फरवरी को रांची में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन को लेकर बनी रणनीति
  2. एकता को दिखाने को लेकर 22 फरवरी को महाजुटान किया जा रहा है- प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गुप्ता

संवाद सूत्र, लातेहार। लातेहार के माको डाक बंगला में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला लातेहार की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, पलामू युवा अध्यक्ष शुभम प्रसाद शामिल हुए।

बैठक में 25 फरवरी को रांची में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई गई, जिसमें इस सम्मेलन में लातेहार जिले से एक हजार की संख्या में लोग शामिल होंगे। जिसको लेकर गांव, पंचायत, प्रखंड व जिला में जन संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

22 फरवरी को किया जा रहा महाजुटान 

बैठक में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज वैश्य परिवारों को एकजुट होना होगा। वर्तमान समय में सरकार के द्वारा गलत नीतियों के कारण हमलोगों को अपना हक अधिकार नहीं मिल पा रहा है। आज वैश्य समाज के लोगों को हत्या की जा रही है, जिससे लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी चट्टानी एकता को दिखाने को लेकर 22 फरवरी को महाजुटान किया जा रहा है।

जहां सभी जिले से हजारों हजारों की संख्या में वैश्य परिवार के लोग शामिल होंगे। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता ने किया। वहीं बैठक समाप्ति के बाद हरिहरगंज के समाज के युवा व्यवसायी शुभम गुप्ता की निशुसं हत्या की भर्त्सना की गई।

इसके साथ ही उनकी याद में दो मिनट मौन धारण किया गया। इस मौके पर विजय प्रसाद, गया प्रसाद, मोती प्रसाद सोनी, संजय प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, हरिओम प्रसाद, श्याम गुप्ता ,नागेंद्र प्रसाद साहू, रमेश प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद,रंधीर कुमार, दिनेश प्रसाद,बृज मोहन कुमार गुप्ता,गोविंद प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता,संतोष ठाकुर, नागेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार, रामू कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, सोनू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: झारखंड में इस दिन प्रवेश करेगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra, 8 दिन तक करेंगे प्रवास; तैयारियां तेज

ये भी पढ़ें: अस्पताल का अजब-गजब कारनामा! पिता के बजाय बेटे का बना दिया 'मृत्यु प्रमाण पत्र', देखा तो उड़ गए होश