Move to Jagran APP

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बढ़ रहा देश : हरिकृष्ण

संवाद सूत्र लातेहार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोविड 19 महामारी संकट मे आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:53 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बढ़ रहा देश : हरिकृष्ण
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बढ़ रहा देश : हरिकृष्ण

संवाद सूत्र, लातेहार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोविड 19 महामारी संकट में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक सशक्त संकल्प ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत की नई पहचान है। उक्त बातें शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कही। कहा कि यह अभियान के तहत गांव, गरीब, किसान, मजदूर की मजबूती के साथ मजबूत, समर्थ भारत बनाने का संकल्प है। यह देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी देश के 130 करोड़ भारत वासियों का अभियान बन रहा है। सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योगों के लिए तीन लाख करोड़ रुपए के कोलेटरल फ्री लोन की घोषणा की गई थी। जिसमें एक जुलाई तक 1.10 लाख करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके है। 20 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की गई थी। अब सरकार ने 24 जून को डिस्ट्रेस फंड सब ऑर्डिनेट डेट लाच कर दिया है। 1.70 लाख करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 8 करोड़ 70 लाख किसानों के बीच किसान सम्मान निधि का वितरण हुआ। 20 करोड़ महिला जनधन खाते में तीन तील बार पांच पांच सौ रूपये की राशि भेजे गए है। तीन करोड़ लोगों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन भेजे गए है। 8 करोड़ 19 लाख लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ दिया गया है। वहीं 1.50 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीब, प्रवासी मजदूरों तक अप्रैल से लेकर नवंबर तक 5 किलोग्राम अनाज, एक किलो ग्राम चना का वितरण का सुनिश्चित किया गया है। मनरेगा के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त पैकेज के साथ अलग से प्रवासी मजदूरों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के गरीब कल्याण रोजगार योजना शुरू किए गए है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए विशेष रूप से एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड,एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड,फूड प्रोसेसिग इकाइयों का फॉर्म लाइजेशन,नाबार्ड द्वारा स्पेशल लिक्विडिटी फैसिलिटी ,वन नेशन,वन मार्केट, फार्मिंग रिफॉ‌र्म्स, फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि,का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को सरकार ने मंजूरी दी,15 हजार करोड़ रुपए के पशुपालन क्षेत्र के विकास पर बल दिया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजन तिवारी, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष शीला देवी, प्रेमचंद पाण्डेय, राकेश दूबे, वंशी यादव, मुकेश पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.