नक्सलियों फरमान के बावजूद पहला वोट देने वाले दिनबंधु नहीं रहे
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के वयोवृद्ध 97 वर्षीय समाजसेवी सह कांग्रेसी कार्यकर्ता दिनबं
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): प्रखंड के वयोवृद्ध 97 वर्षीय समाजसेवी सह कांग्रेसी कार्यकर्ता दिनबंधु सिंह (चकला निवासी) के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने कहा कि स्व. सिंह का जीवन आमलोगों के लिए समर्पित था। जिस समय क्षेत्र में उग्रवादियों का वर्चस्व था। उग्रवादियों द्वारा वोट बहिष्कार का फरमान जारी किया जाता था तब भी स्व. सिंह सबसे से पहले वोट देकर औरों को मतदान के लिए प्रेरित करते थे। उनका निधन न सिर्फ उनके परिवार अपितु कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में रामयश पाठक, निर्मल भारती, सबल किशोर शाही, अनवर खान, सरताज, साजिद खान, रिकु खान, मुकेश सिंह, श्रीराम शर्मा रिझरुष पॉल एक्का, धनेश्वर सिंह, मो. रसीद, दामोदर उपाध्याय, छटन राम, सागर प्रजापति, मनीष भारती, अरुण भारती, बालाजी उरांव, लखन जायसवाल समेत अन्य शामिल हैं।