Move to Jagran APP

60 प्रवासी मजदूरों को इंस्टॉल कराया गया आरोग्य सेतु एप

क्वारंटाइन केन्द्र में रह रहे 60 प्रवासी मजदूरों को आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:33 PM (IST)
60 प्रवासी मजदूरों को इंस्टॉल कराया गया आरोग्य सेतु एप
60 प्रवासी मजदूरों को इंस्टॉल कराया गया आरोग्य सेतु एप

संवाद सूत्र, चंदवा: क्वारंटाइन केन्द्र में रह रहे 60 प्रवासी मजदूरों को आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कराया गया। क्वारंटाइन केन्द्र में प्रतिनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. रमेश प्रसाद गुप्ता व फार्मासिस्ट देबाशीष पंडा ने मजदूरों को आरोग्य सेतु एप की जानकारी देते वैश्विक महामारी के बीच खुद को फिट रहने का तरीका बताया। देश के विभिन्न प्रदेशों से लौटे प्रवासी मजदूरों को बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आरोग्य सेतु एप एक इनोवेटिव सॉल्यूशन है। जो शारीरिक दूरी के अनुपालन जैसे विचार को बढ़ावा देती है और लोगों को जागरूक कर उनकी जिदगी बचाने में सहायता कर सकती है। बताया कि यह एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में सहायक होता है। इससे कम्यूनिटी ट्रांसमिशन (इंफेक्शन फैलने की जानकारी) के संकट से बचने में मदद मिलती है। इस अवस्था को महामारी की तीसरा स्टेज कहा जाता है। जो कोरोना वायरस ट्रैकर है। यह संपर्क ट्रेसिग के आधार पर काम करता है और उपयोगकर्ता को उसके क्षेत्र के आसपास संभावित वायरस हॉटस्पॉट की पहचान करने में मदद कर सकता है। यह एप बचाव कर लोगों को सुरक्षित रहने में मदद करता है। इस एप की मदद से कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को काफी हद तक रोका जा सकता है। क्वारंटाइन सेन्टर में प्रतिनियुक्त स्वास्थय कर्मियों ने वहां रह रहे श्रमिकों को रहने के तरीके, यत्र-तत्र थूकने से मनाही, एक्सप‌र्ट्स द्वारा बताए गए बेहतर माध्यम शारीरिक दूरी के अनुपालन समेत अन्य जानकारियां दी गई। फार्मासिस्ट श्री पंडा ने बताया कि क्वरंटाइन केन्द्र पहुंचे प्रवासी मजदूरों को आरोग्य सेतु एप इंस्टाल कराकर उसके उपयोग की जानकारी दी जा रही है। उन्हें जागरूक करने में टीम अनवरत जुटी है। मौके पर रिकी कुजूर, विभा कंचन, समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.