रिसीविग सेंटर पर विभिन्न जिलों से वापस लाए गए 189 श्रमिक
कोविड-19 को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार लातेहार जिला।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 04:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा :
कोविड-19 को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार लातेहार जिला प्रशासन की ओर से पड़ोसी जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय तथा संवाद के जरिए लॉकडाउन के दौरान राज्य से बाहर फंसे श्रमिकों को जिले में वापस लाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह राज्य के विभिन्न जिलों 189 श्रमिकों को चंदवा लाया गया। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविद कुमार द्वारा सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिग के बाद सभी का नाम, पता आने जाने वाले स्थान का नाम, आधार कार्ड तथा संपर्क सूत्र प्राप्त किया गया। वहीं रेड जोन से आए हुए प्रवासी मजदूरों को गवर्नमेंट क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें