दिव्यांग व विधवा से अगूंठा लगवाकर निकाल लिए 10 हजार रूपये
चंदवा : गनियारी (माल्हन) पंचायत की दिव्यांग विधवा महिला हडरी देवी (पति स्व. लक्षु गंझू) ने सीएस
चंदवा : गनियारी (माल्हन) पंचायत की दिव्यांग विधवा महिला हडरी देवी (पति स्व. लक्षु गंझू) ने सीएसपी संचालक पर पीएम आवास दिलाने के नाम पर अंगूठा लगवा कर 10 हजार रूपये निकासी किये जाने का आरोप प्रज्ञा केन्द्र संचालक पर लगाया है। मंगलवार को वह प्रखंड कार्यालय पहुंची और रोते-बिलखते अधिकारियों के समक्ष मामले की जानकारी देते न्याय की गुहार लगाई। दिव्यांग डहरी देवी ने बताया कि वह दोनो हाथो से दिव्यांग है। इन दिनों वह बीमार भी है। बीमारी के इलाज के लिए वह पैसा निकालने प्रज्ञा केन्द्र गई थी जहां उसे बताया गया कि उसके खाते में बहुत कम राशि है। भुक्तभोगी महिला की मानें तो 21 अक्टूबर को सीएसपी संचालक पवन कुमार उसके घर आया। उसे पीएम आवास दिलाने का आश्वासन दिया। पीएम आवास दिलवाने की बात कह अंगूठा लगवाया। आवास मिलने के लालच में उसके बातों में आकर उसने अंगूठा लगा दिया। इसके बाद पवन चला गया। कुछ दिन बाद वह दवा के लिए पैसे निकालने प्रज्ञा केन्द्र लोहरसी पहुंची तो उसे बताया गया कि उसके खाते से 21 अक्टूबर को 10 हजार रूपये की निकासी की गयी है और उसके खाते में मात्र 1693 रूपये बचे हैं। बीमारी से बचाव के लिए उसे दवा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत है। वह अपना इलाज कैसे कराए समझ नहीं आ रहा। महिला ने बताया कि वह उसके पास भी गई थी मगर वह साफ मुकर रहा है। महिला की मानें तो वह सीएसपी संचालित करता है। अब लोग बता रहे हैं कि पहले भी वह कई लोगों के साथ ऐसा कर चुका है। सीएसपी संचालक ने इस बावत बताया कि उस पर लगे आरोप निराधार हैं। नेट प्रोब्लम के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बैंक प्रबंधन को जानकारी देकर उसके अकाउंट में पैसा रिवर्स कराने का प्रयास किया जा रहा है।
---कहते हैं बीडीओ: बीडीओ अरबिन्द कुमार ने इस बावत बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित बैंक प्रबंधन से जानकारी मांगी गई है। यदि मामले की पुष्टि होती है तो कारवाई अवश्य की जाएगी।