राजद महिला प्रकोष्ठ ने निकाली रैली, फूंका पीएम का पुतला
राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को झुमरीतिलैया के कला मंदिर से एक विरोध मार्च निकाला गया जो मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस के मूल्यवृद्धि को वापस लेने के नारों को बुलंद किया। झंडा चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शांति प्रिया, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, कोडरमा प्रखंड प्रमुख अनीता कुमारी, वार्ड पार्षद ¨पकी जैन, महिला नगर अध्यक्ष सीमा देवी, उमा देवी ने कहा कि गैस के मूल्य में बढ़ोत्तरी जनविरोधी है और 1001 रुपये गैस का दाम कर गरीबों पर भी अतिरिक्त बोझ डाला गया जिसे वापस लेने की जरूरत है।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को झुमरीतिलैया के कला मंदिर से एक विरोध मार्च निकाला गया, जो मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस के मूल्यवृद्धि को वापस लेने के नारों को बुलंद किया। झंडा चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शांति प्रिया, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, कोडरमा प्रखंड प्रमुख अनीता कुमारी, वार्ड पार्षद ¨पकी जैन, महिला नगर अध्यक्ष सीमा देवी, उमा देवी ने कहा कि गैस के मूल्य में बढ़ोत्तरी जनविरोधी है और 1001 रुपये गैस का दाम कर गरीबों पर भी अतिरिक्त बोझ डाला गया जिसे वापस लेने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को गैस तो मुहैया कराया और वर्तमान में इतने मूल्य बढ़ा दिये कि इसकी खरीदारी करने में महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आमलोगों पर भी कई गुणा बोझ बढ़ा दिया गया। केंद्र सरकार ने अच्छे दिन की बात कही और इस तरह मूल्यवृद्धि कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सरकार ने कहा कि था कि विदेशी धन को वापस लाकर 15-15 लाख रुपये दिये जाएंगे, लेकिन 15 पैसे भी खाता में नहीं डाले गए। सभा के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर शीला देवी, महफूजा खातून, निभा देवी, सदमा खातून, आरती देवी, कलवा खातून, सरस्वती देवी, रुखसाना खातून, गुड़िया देवी, किरण पांडेय, माहेश्वरी देवी, यशोदा देवी, मनवा देवी, सहोदरी देवी, जयंती देवी, मजीदा खातून, अंजली देवी, राजद जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, प्रधान महासचिव वासुदेव यादव, नप उपाध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड पार्षद बसंत ¨सह, घनश्याम तुरी, पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप शर्मा, सुदर्शन यादव, रामबालक चौधरी, सपन कुमार, दीपक राणा, संजय पासवान, छोटू यादव, मो. युसूफ, विजय यादव, वासुदेव यादव आदि उपस्थित थे।