Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुँजन ¨सह के आदेशानुसार नोटबन्दी की असफलता के खिलाफ कोडरमा महिला कांग्रेस ने झुमरी तलैया के सुभाष चौक पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतलादहन किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही। जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि विगत

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:57 PM (IST)
महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला
महिला कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

झुमरीतिलैया (कोडरमा): झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन ¨सह  के आदेशानुसार नोटबंदी की असफलता के खिलाफ कोडरमा महिला कांग्रेस ने झुमरीतिलैया के सुभाष चौक पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही। जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि विगत 8 नवम्बर 2016 की मध्यरात्रि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1000 और 500 के नोटों अमान्य घोषित कर उसे बन्द करने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश मे आर्थिक मंदी छा गई थी। घर की पारिवारिक सामाजिक स्थिति डावाडोल हो गई थी। भारत के इतिहास में 8 नवम्बर की रात काली रात और 9 नवम्बर की सुबह काला दिन के रूप में जाना जाएगा। वहीं चंदवारा प्रमुख सह प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव लीलावती देवी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकू ने मोदी सरकार के नोटबन्दी के फैसले को गलत करार देते हुए कहा कि नोट बंदी गरीबों की कमर तोड़ने वाला फैसला था। इस मौके पर  वरीय उपाध्यक्ष रामलखन पासवान, जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडे ,असंगठित कामगार मजदूर के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ,सलमा खातून,इशरत जहां, रौनक, मैमून खातून,शबनम खातून,भागीरथ पासवान,अनिल यादव आदि लोग उपस्थित थे ।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.