विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में KTPS बांझेडीह पावर प्लांट की झाड़ियों में मिला महिला कुक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

Published: Tue, 21 Jul 2026 03:42 PM (IST)

कोडरमा के केटीपीएस बांझेडीह पावर प्लांट परिसर में एक महिला कुक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

झाड़ियों में मिला शव

झाड़ियों में मिला शव

HighLights

  1. केटीपीएस बांझेडीह पावर प्लांट परिसर में मिला महिला का शव।

  2. मृतका बिंदु देवी दो दिनों से लापता थीं, हत्या की आशंका।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गहन जांच जारी है।

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। केटीपीएस बांझेडीह पावर प्लांट परिसर की झाड़ियों में मंगलवार को एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के काको गांव निवासी बिंदु देवी (पति स्व. [पति का नाम]) के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से झाड़ियों में फेंक दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदु देवी की शादी हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित दैहर गांव में हुई थी। पति के निधन के बाद वह बीते चार वर्षों से अपने मायके काको गांव में ही रह रही थीं। उन पर अपने दो बेटियों और एक बेटे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। 

परिवार चलाने के लिए वह करीब बीस दिन पूर्व ही बांझेडीह पावर प्लांट में बतौर रसोइया (कुक) काम पर लगी थीं और प्रतिदिन काम निपटाकर घर लौट आया करती थीं।

दो दिनों से लापता थी महिला

मृतका के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि बिंदु देवी बीते दो दिनों से काम पर जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी थीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 

WhatsApp Image 2026-07-21 at 2.37.14 PM

मंगलवार को पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों की नजर परिसर की झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना चंदवारा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ और शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

थाना प्रभारी का बयान

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।