Move to Jagran APP

वटवृक्ष की तरह है भाजपा: डॉ. नीरा

भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से भा.ज.पा .पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर एक बैठक शनिवार माहुरी भवन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री सह कोडरमा की लोकप्रिय विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित थी। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 07:47 PM (IST)
वटवृक्ष की तरह है भाजपा: डॉ. नीरा
वटवृक्ष की तरह है भाजपा: डॉ. नीरा

झुमरीतिलैया (कोडरमा): भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की एक बैठक शनिवार माहुरी भवन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे झारखंड सरकार की शिक्षामंत्री सह कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित थी। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने सम्बोधन मे डॉ नीरा यादव ने कहा कि आज पार्टी वटवृक्ष की तरह है ,जो सबका साथ सबका विकास करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। आज देश को पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चलाई है। यह पार्टी विचारधारा वाली पार्टी है जो प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने बताया कि आज के दिन 6 अप्रैल 1980 को पार्टी का स्थापना हुई थी। जिसके अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी थे। वहीं पार्टी के वरीय नेता रमेश सिंह ने कहा कि जिस भाजपा की बुनियाद अटल-आडवाणी ने रखी थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने कुशल नेतृत्व से शीर्ष तक पहुंचाया। जिलापरिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ चल रही है और आगे भी इसी तरह चलती रहेगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी ,महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य जूही दास गुप्ता ,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पंण्डित, बासुदेव शर्मा ,महेंद्र वर्मा, सुनीती सेठ, सुधीर यादव, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, मंत्री सुनील सिन्हा, शशिभूषण प्रसाद ,माणिक चन्द सेठ, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी/ अजय पाण्डेय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, उपाध्यक्ष कुलबीर सलुजा, नगर अध्यक्ष देवनारायन मोदी, दिनेश सिंह, गौपाल कुमार गुतुल, प्रभाकर लाल रावत, किशोर पंडित ,राजकिशोर प्रसाद ,विजय राम, नरेंद्र सिंह ,रघुवीर सिंह ,नरेन्द्र पाल ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, रोहित जयसवाल, वीरेन्द्र सिंह (कोडरमा) ,अजीत कुमार ,पिन्टू मजुमदार,प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.