महिलाएं हर क्षेत्र में आगे : मंत्री
इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वाधान में कोडरमा क्षेत्र की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत पांच ऐसी महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस पुरुष वर्चस्व समाज में अपनी मेहनत लगन परिश्रम तथा ²ढ़ इच्छाशक्ति से अपने सपनों को साकार कर ना अपना लक्ष्य प्राप्त किया है।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वाधान में कोडरमा क्षेत्र की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत पांच ऐसी महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस पुरुष वर्चस्व समाज में अपनी मेहनत लगन परिश्रम तथा ²ढ़ इच्छाशक्ति से अपने सपनों को साकार कर ना अपना लक्ष्य प्राप्त किया है। इनरव्हील क्लब ने राजनीति के क्षेत्र में शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य सह अधिवक्ता किरण कुमारी, शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में संगीता शर्मा तथा व्यवसाय के क्षेत्र में पेट्रोल पंप की प्रबंधक अनीता तरवे को एसोसिएशन प्रेसिडेंट समिति के द्वारा प्रेषित प्रेरणा अवॉर्ड 2019-20 से सम्मानित किया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सरिता विजय ने कहा कि यह पांचों महिलाएं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ऊर्जा से आलोकित हैं और आप सभी ने अपने हिम्मत हौसले और बुलंद इरादों से कोडरमा क्षेत्र ही नहीं राज्यस्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस प्रेरणा अवार्ड देने का उद्देश्य है कि ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर कोडरमा क्षेत्र की महिलाएं अपने लिए थोड़ी सी जमीन और आसमान में उड़ान भरने का हौसला बुलंद कर सके। कोडरमा स्थित अपने आवास पर शिक्षा मंत्री ने इनरव्हील क्लब से पुरस्कृत होने पर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।