Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यंमत्री केबी सहाय

एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कृष्ण बल्लभ सहाय की 121वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा ,झारखंड विकास मोर्चा, अखिल भार'तीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं सुभाष चंद्र बोस जन्म उत्सव समिति के सम्मानित पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 08:07 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 08:07 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यंमत्री केबी सहाय
जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यंमत्री केबी सहाय

झुमरीतिलैया(कोडरमा): एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 121वीं जयंती झुमरीतिलैया में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा ,झारखंड विकास मोर्चा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जन्मोत्सव सभा की अध्यक्षता मनोज सहाय ¨पकू ने की। इस दौरान सहाय ने कहा कि केबी सहाय के सादा जीवन उच्च विचार व समय की पाबंदी एवं अनुशासन प्रिय इंसान थे। मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के कोडरमा विधानसभा प्रभारी रमेश ठाकुर, प्रदेश खेत मजदूर संघ के चेयरमैन सुरेंद्र यादव, परदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर ¨सह, राजद जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा ने स्वर्गीय केबी सहाय को बिहार का लौह पुरुष बताया, जबकि ब्रह्मदेव प्रसाद शैलेंद्र कुमार अभय, शैलेश कुमार शोलू, विपिन सिन्हा, ऋषि कांत सिन्हा, अशोक दास गुप्ता ने स्वर्गीय सहाय को कायस्थ विभूति के रूप में याद किया। जयंती सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी अनवर उल हक प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी जेबीएम नगर अध्यक्ष अरशद खान एवं वार्ड पार्षद अनुराग ¨सह संबोधित करते हुए सैनिक स्कूल, टाटा स्टील ,बोकारो स्टील, डीवीसी डैम सहित कई निर्माण कार्य में उनके योगदान को याद किया। जयंती सभा को प्रदेश प्रतिनिधि वासिफ बख्तावर खान डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी जयनगर मुखिया अर्चना देवी मरकचो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण ¨सह वरुण पंडित त्रिलोकी नाथ पंडित प्रवक्ता संजय शर्मा ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय के बी सहाय के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत बताई ।इस अवसर पर  वरिष्ठ चित्रांश  सत नारायण प्रसाद ¨सहा  एवं वरिष्ठ कांग्रेसी  मनीर उद्दीन को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।  मौके पर मुख्य रूप से जिला  उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, समाजसेवी अशोक ¨सह, नंद कुमार राय,  नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, महासचिव संजय सेठ, सचिव सुबोध कुमार, नगर सचिव हिमांशु शर्मा, मिसवा उद्दीन ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैयाज कैसर, अनुसूचित प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद पासवान ,चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, मनरेगा अध्यक्ष भोला दास, असंगठित मजदूर अध्यक्ष भागीरथ पासवान, मोहम्मद जहीर उद्दीन, जिला सचिव सुरेश मोदी, नगर युवा अध्यक्ष सहुद खान, कुंदन शाह ,रिजवान अहमद, बैजू यादव,  देवेंद्र पांडे, सरोज मेहता, लक्ष्मण विश्वकर्मा, विजय कुमार, नएमोल हुदा, मिथिलेश सिन्हा, मोहन यादव, र¨वद्र प्रसाद, अशोक यादव, भागीरथ रविदास, बासुदेव प्रसाद आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन कोडरमा महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष बेबी सिन्हा ने किया। चित्रांशों ने मनाई जयंती

loksabha election banner

मरकच्चो: मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित लालनगर में चित्रांश परिवारों के द्वारा एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय की120 वीं जयंती सोमवार को मनाई गई।इस मौके पर चित्रांश परिवार के सदस्यों ने बारी बारी से स्व के बी सहाय के चित्र पर माल्यार्पण  व पुष्प चढ़ा कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.