समाज को शिक्षित व संगठित करने की जरूरत: चंद्रा
अखिल भारतीय धोबी महासभा की बैठक रविवार को झुमरीतिलैया के साहु धर्मशाला में हुई। बैठक में विगत कार्यों की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष एम. चंद्रा ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एम. चंद्रा ने कहा कि समाज को शिक्षित व संगठित किये बगैर आगे नहीं ले जा सकते।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): अखिल भारतीय धोबी महासभा की बैठक रविवार को झुमरीतिलैया के साहु धर्मशाला में हुई। बैठक में विगत कार्यों की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष एम. चंद्रा ने प्रस्तुत की जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एम. चंद्रा ने कहा कि समाज को शिक्षित व संगठित किये बगैर आगे नहीं ले जा सकते। उन्होंने कहा कि समाज के युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है ताकि सामाजिक बुराईयों को भी मिटाया जा सके। जिप सदस्य महादेव राम, महासभा के खगेंद्र राम, प्रकाश रजक, धीरज कुमार, डॉ. कैलाश राम, विजय रजक, दुर्गा प्रसाद ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव तक जाने की जरूरत है और बैठक कर समाज के महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों को जागरूक किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बारे में भी समाज के लोगों को जानकारी देने की आवश्यकता है। इसके अलावा समाज में नशाखोरी, दहेज प्रथा जैसे मुद्दों पर भी गंभीर रूप से सोचने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता अंगलाल राम ने की, जबकि संचालन महेश रजक ने किया। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश रजक, प्रदीप रजक, पवन रजक, भिखारी राम, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद रजक, जनकदेव रजक, सूर्यदेव रजक, सुशील कुमार, सिकंदर कुमार, देवमंती देवी, मालती देवी, शांति देवी, फूलमती देवी, चंद्रावती देवी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सुखदेव रजक ने किया।