Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से झारखंड के क्रांतिकारी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती स्थानीय ब्लाक परिसर स्थित बहुउदेशीय भवन में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और शत-शत नमन किया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र ¨सह ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर नेताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड में उनकी जयंती पर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:40 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा
जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से झारखंड के क्रांतिकारी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती स्थानीय ब्लाक परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प  अर्पित किया और शत-शत नमन किया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र ¨सह ने की जबकि तथा संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर नेताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड में उनकी जयंती पर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों से लड़ते हुए 25 साल की उम्र में अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए थे। आज उनके जन्मदिवस पर शत शत नमन है। झारखंड बने 18 साल पूरा हो गये है और भाजपा की सरकार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है सबका साथ सबका विकास के कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ता जा रहा है। उसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों से फोटो युक्त बने समिति की समीक्षा की गई और बाकी बचे हुए फोटो युक्त समिति के फार्म को मंडल अध्यक्ष को 2 दिन के अंदर जिला अध्यक्ष के पास जमा करने का निर्देश दिया गया। तथा सभी मंडल के प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अपने मंडल में प्रवास करें और मिशन 2019 में 400 + प्लस अभियान के कार्यक्रम को जोर शोर से सफल बनावे तथा मंडल के सभी मंच, मोर्चा, के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वह 1 सप्ताह के अंदर अपने अपने कार्य समिति की बैठक करें।  और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अंनत कुमार के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रमेश ¨सह ,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह, सुरेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेश पंडित ,वासुदेव शर्मा,सुनीती सेठ,सुधीर यादव, बासुदेव धोबी, जिला कोषाध्यक्ष अनूप जोशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, जिला मंत्री शशिभूषण प्रसाद, अज्जु ¨सह, झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश ¨सह, मरकच्चो मंडल अध्यक्ष विजय यादव, चंदवारा मंडल अध्यक्ष द्वारिका राणा, जयनगर मंडल संयोजक पुखराज राणा आदि थे।

loksabha election banner

:::::::::::::विद्यालय में मनी बिरसा मुंडा की जयंती:::::::::::::::

झुमरीतिलैया: सीएच जमा दो उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया में छात्रों एवं शिक्षको द्वारा भव्य झारखण्ड दिवस पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया। प्राचार्य कार्तिक प्रसाद तिवारी ने बिरसा मुंडा जीवन पर प्रकाश डालते हुए हर छात्रों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किस प्रकार मात्र 24 वर्ष की आयु में भगवान बिरसा अपने उपलब्धियों के कारण अमर हो गये। विद्यालय के शिक्षक दिनेश चौधरी, विनीता कुमारी, श्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, मनोज कुमार, पंकज कुमार, अनंत मिश्रा, कमलेश्वरी प्रसाद आदि शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र मोनू मंडल, विकाश कुमार, ¨चटू, ¨प्रस, मीरा कुमारी, अंजू कुमारी, रूनी कुमारी, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर झारखंड राज्य के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती पर विक्रमशिला विद्यापीठ स्कूल, चाराडीह  में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के निदेशक निशांत कुमार ने कहा कि झारखंड की स्थापना 15 नवंबर 2000 को बिहार राज्य से अलग होकर हुई। इन 18 वर्षों में इसने विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिला संसाधन से सम्पन्न है। कार्यक्रम का संचालन वर्ग दशम की छात्रा अनुष्का आर्या एवं काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक राज रंजन साहा, शशिकांत पटेल, मधुबाला, वीणा ¨सह, अनामिका भदानी, प्रीति सारिका, अर्चना कुमारी, रीना ¨सह, राजन कुमार सिन्हा, रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे।

इधर, मेरिडिअन एकेडमी, गुमो में झारखण्ड राज्य के महान सपूत एवं आदिवासी आन्दोलन के प्रणेता भगवान बिरसा की जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के निदेषक डॉ. एसएन कुमार, शैक्षणिक निदेशक डॉ. एसके शर्मा एवं प्राचार्य सुभय कुमार ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में निदेशक डॉ. कुमार ने कहा कि आदिवासियों के हक के लिए भगवान बिरसा ने अंग्रेजों से लोहा लिया। ऐसे महान सपूत का इस धरती पर अवतरण राज्य को गौरवान्वित करता है। शैक्षणिक निदेषक डॉ. शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने देष की स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आदिवासी समाज को जागृत करने का काम किया। वहीं प्राचार्य सुभय कुमार ने कहा कि 25 वर्ष की अल्पायु में ही बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर बिबेक माजी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.