नहाय-खाय के साथ एतवारी छठ आज से
त्तरी छोटानागपुर में मनाये जाने वाला एतवारी छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसको लेकर गुरुवार को झुमरीतिलैया के स्टेशन रोड, झंडा चौक समेत अन्य इलाकों में अस्थायी रूप से सड़कों के किनारे फल एवं पूजन सामग्री की दुकानें लग चुकी है। व्रत करने वाले परिजन सूप, डाला के साथ पूजन की सामग्री खरीदने में जुट गए हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीनदिवसीय पर्व की शुरूआत होगी।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): उत्तरी छोटानागपुर में मनाये जाने वाला एतवारी छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसको लेकर गुरुवार को झुमरीतिलैया के स्टेशन रोड, झंडा चौक समेत अन्य इलाकों में अस्थायी रूप से सड़कों के किनारे फल एवं पूजन सामग्री की दुकानें लग चुकी है। व्रत करने वाले परिजन सूप, डाला के साथ पूजन की सामग्री खरीदने में जुट गए हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीनदिवसीय पर्व की शुरूआत होगी। शनिवार को दूसरे दिन खरना का आयोजन व्रतियों के घर में होगा। वहीं 18 नवंबर रविवार की संध्या झुमरीतिलैया के अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ पर्व का समापन होगा। ट्रेनों में लौटने वाले प्रदेशियों की भीड़
झुमरीतिलैया: छठ समाप्त होते ही ट्रेनों में विभिन्न प्रदेशों में कार्य करने एवं पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कोडरमा होकर देश के चारो दिशाओं में जानेवाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। गुरुवार को कोडरमा से खुलने वाली एवं इस रुट से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़-भाड़ देखी गई। खासकर हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-पूर्व एक्स., नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्स. समेत कई ट्रेनों में या तो नोरूम की स्थिति है या दिसंबर से पहले सीट खाली नहीं है। इधर, छठ एवं दीपावली जैसे पर्व को लेकर कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में पहुंचे लोगों के लिए वापसी के लिए तत्काल ही अंतिम विकल्प है। तत्काल टिकट लेने के लिए भी कोडरमा स्टेशन पर लंबी भीड़ देखी जा रही है। वहीं धनबाद से खुलने वाली गंगादामोदर एक्स. में भी अत्यधिक भीड़ चल रही है। छुट्टी के बाद आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज व न्यायालय
झुमरीतिलैया: दुर्गा पूजा, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, छठ, बिरसा जयंती की हुई छुट्टी के बाद से शुक्रवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत कोडरमा जिला के जन्नाथ जैन कॉलेज एक माह के बाद खुलेगा। प्राचार्य प्रो. डॉ. विमल कुमार मिश्र ने बताया कि 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक विभिन्न त्योहारों की छुट्टी घोषित की गई थी। हालांकि 21 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी एवं 23 को गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 24 से 31 दिसंबर तक क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। इधर, कोडरमा व्यवहार न्यायालय भी विभिन्न छुट्टियों के उपरांत लगभग 40 दिनों की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुलेंगे।