भगवान कृष्ण के आदर्शों को करें जीवन में आत्मसात: अन्नपूर्णा
गोवर्धन सेवा संघ मडुआटांड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को मडुआटांड़ में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर बंधन यादव के निवासस्थल से गो माता को श्रृंगार कर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। ढाकी की गूंज के साथ शोभायात्रा विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए मडुआटांड़ मैदान में पहुंची जहां गौ माता की पूजा के साथ-साथ गो पहाड़, भगवान कृष्ण एवं बजरंगबली की ध्वजा की पूजा-अर्चना की गई।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): गोवर्द्धन सेवा संघ मडुआटांड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को मडुआटांड़ में गोवर्द्धन पूजा धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर बंधन यादव के निवासस्थल से गो माता को श्रृंगार कर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। ढाकी की गूंज के साथ शोभायात्रा विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए मडुआटांड़ मैदान में पहुंची, जहां गौ माता की पूजा के साथ-साथ गो पहाड़, भगवान कृष्ण एवं बजरंगबली की ध्वजा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गौ माता की जय, बाल-गोपाल की जय के नारे लगाये गए। मौके पर भक्तों ने सर्व प्रथम भगवान गोवर्द्धन की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सफलता का आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना में यजमान के रुप में राजेश यादव थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थीं। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्द्धन पर्वत को उठाते हुए वृजवासियों की रक्षा की थी और तब से ही गोवर्द्धन पूजा मनाई जा रही है। वे जगत के कल्याणक व पालनहार थे। हमें उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने गोवर्द्धन सेवा संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा समिति के सक्रिय सदस्य सह नप उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि किसान समाज में मानव और पशुओं के बीच आत्मीय संबंध होते हैं। खास कर गाय लोगों के आर्थिक उन्नति का माध्यम बनती है। इस पर बंधन यादव, महावीर यादव, संजय यादव, महेंद्र यादव, बलराम यादव, विनोद यादव, हरेंद्र यादव, सुभाष यादव, दामोदर ¨सह, इंद्रजीत पहलवान, ईश्वर यादव, चंदा यादव, बाली यादव, पूजा देवी, ¨रकू देवी, मालती देवी, मुन्नी देवी, लवली देवी, विशनी देवी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे। गोवर्द्धन पूजा को ले भंडारा का आयोजन
जयनगर: प्रखंड के डंडाडीह में आयोजित गोवर्द्धन पूजा के समापन के दौरान शुक्रवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं महाप्रसाद वितरण के पूर्व श्रद्धालुओं ने गोवर्द्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर स्थानीय मुखिया अशोक यादव, श्याम सुंदर यादव, भीखी यादव, शिव शंकर यादव, सकलदेव यादव, दर्शन चौधरी, महादेव यादव, दशरथ पांडेर, कन्हाई यादव, रामेश्वर यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।