Move to Jagran APP

मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को ले भाजपा ने की बैठक

कोडरमा प्रखंड स्थित बहुद्देश्ययी भवन में भाजपा जिला के प्रमुख कार्यकर्ता जिले के पदाधिकारी ,सभी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री,मोर्चा के अध्यक्ष की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह ने कहा कि दिनांक 23 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन झारखंड में रांची में हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:52 PM (IST)
मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को ले भाजपा ने की बैठक
मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को ले भाजपा ने की बैठक

झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड स्थित बहुद्देश्ययी भवन में भाजपा जिला के प्रमुख कार्यकर्ता जिले के पदाधिकारी ,सभी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री,मोर्चा के अध्यक्ष की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह ने कहा कि दिनांक 23 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन झारखंड में रांची में हो रहा है। उस दिन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना की शुभारंभ करेंगे। इस स्वास्थ्य बीमा योजना से झारखंड में 57 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ गरीब परिवारों को सुविधा मिलेगी। उस दिन प्रधानमंत्री द्वारा कोडरमा मे  करमा  मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास ऑनलाइन करेंगे। इस कार्यक्रम को करमा में जिला प्रशासन के द्वारा एक भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे कोडरमा के सांसद डॉक्टर र¨वद्र कुमार राय ,झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर नीरा यादव, उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में लगभग 10 हजार  लोग उपस्थित रहेंगे। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों मोर्चा के अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि आयुष्मान भारत की योजना को लोग सुनें और इसका लाभ उठा सकें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश हर्षधर को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा द्वारा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनसे पूर्व मे पार्टी द्वारा शोकॉज पूछा गया था, जिसका जवाब उन्होंने प्रदेश को नहीं दिया था। गलती से उनका नाम रजिस्टर एवं कंप्यूटर में अंकित था। इसीलिए गलती से उन्हें प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र ¨सह ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य रवि मोदी जी ,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह,  सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेश पंडित, सुनीति सेठ ,महेन्द्र वर्मा, सुधीर यादव,बासुदेव धोबी,महिला मोर्चा के अध्यक्ष संगीता सिन्हा, शशिभूषण प्रसाद ,अनुप जोशी,जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी ,विनय मोदी ,सुधीर ¨सह ,विवेक साव, विजय यादव, दिनेश ¨सह, अनिल यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जाहिद हुसैन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मिथिलेश ¨सह,महामंत्री किशोर पंडित, नगर महिला अध्यक्ष रेखा भदानी ,सुभाष मोदी,प्रभाकर रावत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.