Move to Jagran APP

पैदल यात्रा पर निकले रामेश्वर सिंह शेखावत ने गो माताओं का किया दर्शन

गौशाला परिसर का किया भर्मण कहा गौ हत्या बन्द करने के लिए सम्पूर्ण भारत का कर रहे हैं पैदल यात्रा

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 08:11 PM (IST)
पैदल यात्रा पर निकले रामेश्वर सिंह शेखावत ने गो माताओं का किया दर्शन
पैदल यात्रा पर निकले रामेश्वर सिंह शेखावत ने गो माताओं का किया दर्शन

पैदल यात्रा पर निकले रामेश्वर सिंह शेखावत ने गो माताओं का किया दर्शन

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने, गोहत्या बंद करने के लिए पैदल यात्रा पर निकले जयपुर निवासी शिवराज सिंह शेखावत रामेश्वर तमिलनाडु से 38 सौ किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंगलवार को झुमरीतिलैया पहुंचे। यहां उन्होंने कोडरमा गोशला में गो माताओं का दर्शन किया। बाद में उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। गाय एक पशु ना होकर पूजनीय है। करोड़ों लोग गोमाता में आस्था रखते हैं। गाय को वैदिक, पौराणिक और सांस्कृतिक व सामाजिक उपयोगिता बताया गया है। गाय भारतीय कृषि की रीढ़ है। बताते चलें कि 29 जून को शिवराज सिंह बिहार के गया के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 दिसम्बर 2021 को तमिलनाडु के रामेश्वरम से 4 धाम और 12 ज्योतिर्लिंग का भ्रमण नवंबर 2023 तक पूरा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.