होलिया में उडे़ रहे गुलाल मैया तेरे अंगना.
झुमरीतिलैया के रॉची पटना रोड स्थित सामन्तो काली मंदिर में सामन्तो काली महिला मंडल ने रविवार को होली उत्सव सह संगीतमय भजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी का श्रृंगार भी किया गया था। वहीं उपस्थित महिलाओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएॅ दी और इसके साथ ही वातावरण में फाल्गुन का असर देखने को मिला।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया के रांची पटना रोड स्थित सामन्तो काली मंदिर में सामन्तो काली महिला मंडल ने रविवार को होली उत्सव सह संगीतमय भजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी का श्रृंगार भी किया गया था। वहीं उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वातावरण में फाल्गुन का असर देखने को मिला। कार्यक्रम में आधी आबादी विभिन्न देवी देवताओं के रूप में जीवंत झांकी प्रस्तुत की। जिसमें कृष्ण के रूप में आशा वर्णवाल, राधा के रूप में रेखा जायसवाल, भगवान शिव के रूप में फुलकुमारी भारती, माता पार्वती के रूप में किरण यादव शामिल हुईं। वहीं संगीतमय भजन कार्यक्रम में सरोजिनी देवी ने सिया निकले अयोध्या की ओर होलिया खेल रामलला.., सबिता सिन्हा ने होलिया में उडे़ रहे गुलाल मैया तेरे अंगना.., प्रीतिमा सिंह ने ज्योत मईया की हमने जलाई है.., सनीता लाल ने आ मॉ आ तुझे दिल ने पुकारा.. जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगा रहे थे। कार्यक्रम में सवामणि का भोग लगाया गया। मौके पर मुन्नी वर्णवाल, किरण देवी, मंजु देवी, इन्दु देवी ,सुनीता देवी , माला सेठ, उषा रानी, जयवीर कालरा, अधिवक्ता किरण कुमारी, गायत्री देवी, बेबी कुमारी मीनाक्षी पांडेय, ममता कुमारी, बबीता वर्णवाल सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थीं।