Move to Jagran APP

जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को

झुमरीतिलैया में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार पूर्व प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:54 PM (IST)
जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को
जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा, प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि जदयू द्वारा पूरे प्रदेश में दूसरे चरण की जनभावना यात्रा कोडरमा से 25 सितंबर को शुरू होगी। इस दिन कोडरमा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जदयू प्रदेश भर के कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनभावना यात्रा में मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा के संसदीय दल के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, बिहार के समाज कल्याण मंत्री सह झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी रामसेवक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, सह प्रभारी अरुण कुमार उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने किया। बैठक में सत्येंद्र सिंह, सूरज सिन्हा, अमित कुमार, चंद्र आजाद, राजेंद्र राम, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.