कुश्ती प्रतियोगिता में कोडरमा के खिलाड़ियों ने जीते पदक
राष्ट्रीय सम्बो रेस¨लग प्रतियोगिता मे कोडरमा जिले के पांच खिलाड़ियो ने पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें सबजूनियर अंडर-14 ग्रुप में सकलदेव साव (एस भी सेंट्रल पब्लिक स्कूल) 35 किलो वजन भार मे कास्य पदक, युथ अंडर-17 ग्रुप में राहुल कुमार सोनी 74 किलो वजन भार में कास्य पदक, निभा रानी (सीडी बालिका उच्च विद्यालय) 52 किलो वजन भार मे कास्य पदक प्राप्त की। वहीं जूनियर अंडर-21 ग्रुप में विराज कृष्णा 74 किलो वजन भार में कास्य पदक, इशिका भदानी 56 किलो वजन भार में कास्य पदक प्राप्त की।
(कोडरमा): राष्ट्रीय सम्बो रेस¨लग प्रतियोगिता मे कोडरमा जिले के पांच खिलाड़ियो ने पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें सबजूनियर अंडर-14 ग्रुप में सकलदेव साव (एसवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल) 35 किलो वजन भार मे कांस्य पदक, यूथ अंडर-17 ग्रुप में राहुल कुमार सोनी 74 किलो वजन भार में कांस्य पदक, निभा रानी (सीडी बालिका उच्च विद्यालय) 52 किलो वजन भार मे कांस्य पदक प्राप्त की। वहीं जूनियर अंडर-21 ग्रुप में विराज कृष्णा 74 किलो वजन भार में कांस्य पदक, इशिका भदानी 56 किलो वजन भार में कांस्य पदक प्राप्त की। प्रशिक्षक आकाश सेठ ने कहा कि 2014 से जिले के खिलाड़ी लगातार जिले के लिए पदक प्राप्त कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियो को कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, सचिव अनिल ¨सह एसवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल कुमार, सीएच +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य कार्तिक तिवारी, सीडी बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार, आरएमएमएम +2 उच्च विद्यालय चंदवारा के प्राचार्य बिरेंदर तिवारी, कुश्ती संघ के मिथलेश ¨सह, राहत अली, नूर हसन, ईशा गुप्ता, अनोद कुमार, गोलू कुमार, प्रवीण कुमार, रोहित कुमार, उमेश प्रसाद स्वर्णकार, श्रवण कुमार आदि ने बधाई दी है।