Move to Jagran APP

मंत्रियों को सोनिया की नसीहत, अमल में लाएं घोषणापत्र के वादे

सोनिया से मिलकर लौटे कांग्रेसी मंत्री बजट सत्र की तैयारियों में जुटे मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:16 AM (IST)
मंत्रियों को सोनिया की नसीहत, अमल में लाएं घोषणापत्र के वादे
मंत्रियों को सोनिया की नसीहत, अमल में लाएं घोषणापत्र के वादे

सोनिया से मिलकर लौटे कांग्रेसी मंत्री, बजट सत्र की तैयारियों में जुटे, मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी दो महीने के कार्यकाल की रिपोर्ट

loksabha election banner

रांची, राब्यू : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर कांग्रेस के चारों मंत्री बुधवार को वापस आ गए। मंत्रियों ने मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष को सरकार के दो महीने के कार्यकाल की रिपोर्ट सौंपी। इस बीच सोनिया गांधी ने संबंधित मंत्रियों को घोषणापत्र में की गई बातों को अमल में लाने का निर्देश दिया है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किसानों से किए गए वादों, बेरोजगारी भत्ता आदि पर फोकस करने को कहा गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने उन्हें आश्वस्त किया कि बजट सत्र से ही घोषणापत्र पर अमल की शुरुआत दिखनी शुरू हो जाएगी।

इधर दिल्ली से लौटते ही कांग्रेसी मंत्री सक्रिय हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने शाम में कांग्रेस कार्यालय में समय बिताया और कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात की। वहीं आलमगीर आलम देर शाम की फ्लाइट से लौटे। रांची लौटते ही चारों मंत्री बजट सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट भी अफसरों से मौखिक तौर पर ली है और बजट के लिए तैयार रहने को कहा है।

आज पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहु़चेंगे बंधु-प्रदीप

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मांडर के विधायक बंधु तिर्की और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव गुरुवार को पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। दोनों विधायक दो बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव से मुलाकात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.