Move to Jagran APP

शिबू सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 08:33 PM (IST)
शिबू सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
शिबू सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जयनगर प्रखंड के अंबाडीह में सोमवार को आम लोगों के बीच मिठाई बांटी। इस अवसर पर युवा नेता राजकुमार पासवान ने कहा कि निश्चित तौर पर शिबू सोरेन झारखंड के विकास में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर गोविद बिहारी, नरेश शर्मा, उमेश पासवान, जितेंद्र राणा आदि ने भी संबोधित किया और शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर मकबूल अंसारी, केदार पासवान, रामदेव यादव, वासुदेव सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, प्रभु पासवान, अजय पासवान, प्रेम पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

prime article banner

::::::: झामुमो ने मनाया शिबू सोरेन का 77 वां जन्मदिवस :::::::

मरकच्चो: नवलशाही थाना क्षेत्र के धरगांव पंचायत अन्तर्गत शेरसिघा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान झामुमो के जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह व बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के जन्मदिवस पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया तथा बधाई दी। तत्पश्चात क्षेत्र के गरीब, वृद्ध, असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। गोपाल यादव ने कहा कि गुरूजी शिबु सोरेन झारखंड के लिए केवल एक नेता नहीं हैं, बल्कि वह एक विचारधारा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ राय ने की। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य गंगाधर यादव, दिवाकर तिवारी, मुखिया विजय सिंह,घनश्याम सिंह, श्रीकांत यादव आदि उपस्थित थे । ::::::::::: झुमरीतिलैया में मना शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन :::::::::::

झुमरीतिलैया: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77 वां जन्म दिन नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में बहुत ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में जिला सचिव कामेश्वर महतो उपस्थित थे। यहां भी लोगों को झारखंड निर्माण आंदोलन में शिबु सोरेन के योगदान पर चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.