विज्ञान प्रदर्शनी में झलकी बाल प्रतिभा
प्रखंड के तिलोकरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख जय प्रकाश राम प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल ने संयुक्त रूप से किया।
जयनगर (कोडरमा) : प्रखंड के तिलोकरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख जय प्रकाश राम प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. बीएनपी वर्णवाल ने संयुक्त रूप से किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, सोलर सोसायटी, एनर्जी सेफ्टी हाउस, चंद्रमा की कलाएं, वेक्यूम क्लीनर, सुलभ शौचालय आदि कई मॉडल के प्रदर्शनी प्रस्तुत किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के दिमाग की प्रशंसा की। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नीलकंठ वर्णवाल ने किया जबकि संचालन राम लखन यादव और सुरेंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी, केदार यादव, राम शरण यादव, मुखिया उर्मिला देवी, त्रिवेणी पांडेय, रामकृष्ण शर्मा, शंभू पांडेय, विजय पासवान, बंशीधर यादव, शिवपूजन दास, बृज भूषण पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, अंजू देवी, संतोषी देवी, संदीप मोदी, रंजीत कुमार, कैलाश राणा, राजेंद्र मोदी, महेश यादव, रामा यादव, महेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।