Move to Jagran APP

गोदाम में जगह नहीं, धान खरीद बंद

सतगावां प्रखंड के योगीडीह पैक्स मे किसानों का धान नहीं खरीदने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया हैं।इस संबंध मे किसान उमेश सिंह प्रमोद सिंह जनकी महतों रामधनी यादव कारू यादव आदि ने बताया की योगीडीह पैक्स मे किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है जिससे किसानों मे परेशानी का मामला बन गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 07:33 PM (IST)
गोदाम में जगह नहीं, धान खरीद बंद
गोदाम में जगह नहीं, धान खरीद बंद

सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के योगीडीह पैक्स मे किसानों का धान नहीं खरीदने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया हैं। इस संबंध मे किसान उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, जानकी महतो, रामधनी यादव, कारू यादव आदि ने बताया कि योगीडीह पैक्स मे किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है, जिससे किसानों की परेशान बढ़ गई है। खेतों, खलिहानों व घरों में रखा धान मे चूहे अपना मांद बनाकर दिन व दिन खाते जा रहे हैं। सरकारी नियमानुसार प्रतिदिन पैक्सों के मध्यम से धान की खरीदी करना है। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने बताया कि हमारे गोदाम मे धान रखने की जगह नहीं, संवेदक तापेश्वर कुमार द्वारा धान का उठाव समय पर नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण धान गोदाम धान से भरा पड़ा है। जबकि सरकारी निर्देश के अनुसार प्रतिदिन सौ क्विटल धान उठाकर राइस मील भेजने है। संवेदक एक सप्ताह मे एक बार धान उठाव करते हैं, जिसके चलते किसानों को धान लेकर घूमना पड़ रहा है। संवेदक मनमानी कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.