25 के महाधरना को लेकर राजद की बैठक
मरकच्चो (कोडरमा): राजद द्वारा 25 जून को जिला मुख्यालय में पत्थर उद्योग व रोजगार समेत कई जनसमस्याओं को लेकर होनेवाले महाधरना दिया जाएगा।
मरकच्चो (कोडरमा): राजद द्वारा 25 जून को जिला मुख्यालय में पत्थर उद्योग व रोजगार समेत कई जनसमस्याओं को लेकर होनेवाले महाधरना दिया जाएगा। इसको सफल बनाने को लेकर मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन में गुरुवार को राजद प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से राजद युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य राजकुमार यादव व जिप सदस्य कैलाश यादव उपस्थित थे। मौके पर मौ•ाूद लोगों ने 25 जून को समाहरणालय के समीप होनेवाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर गहन विचार विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिप सदस्य राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोडरमा जिला की आर्थिक स्थिति काफी भयावह हो गई है। कोडरमा जिला में वर्तमान समय में ढिबरा, पत्थर उद्योग, क्रशर, बालू, पानी एवं बिजली की समस्या के साथ-साथ डीजल एवं पेट्रोल की लगातार मूल्य वृद्धि के कारण आम जनता के समक्ष महंगाई की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
इन समस्याओं के खिलाफ ही जिला मे महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। साथ ही इस व्यवसाय से जुड़े एवं बुद्धिजीवी भी महाधरना कार्यक्रम मे शामिल होंगे। इस धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिले के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम ने किया।
बैठक में मुखिया विजय ¨सह, मुखिया अशोक दास, सरफुद्दीन मियां, भुनेश्वर यादव, अर्जुन यादव, कारू ठाकुर, मुकेश राम, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर ¨सह, बबलू यादव, प्रयाग महतो, रामकृपाल ¨सह, दारो यादव, बलदेव यादव समेत कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।