Move to Jagran APP

सपने बेचनेवालों के खिलाफ खड़ी है जनता : अन्नपूर्णा

करमा पंचायत भवन के मैदान में शनिवार को राजद की पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में करमा, चाराडीह,छतरबर, झुमरी के लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 07:23 PM (IST)
सपने बेचनेवालों के खिलाफ खड़ी है जनता : अन्नपूर्णा
सपने बेचनेवालों के खिलाफ खड़ी है जनता : अन्नपूर्णा

कोडरमा: करमा पंचायत भवन के मैदान में शनिवार को राजद की पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में करमा, चाराडीह, छतरबर, झुमरी के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी थीं। मौके पर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। राजद के पास संगठित कार्यकर्ताओं की फौज है, यही पार्टी की बड़ी ताकत है। पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बावजूद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ पार्टी व संगठन के साथ हैं। जनता को पिछले चुनाव में अच्छे दिनों के सपने दिखाकर बेवकूफ बनाया गया। अब जनता स्वयं ऐसे सपने बेचने वालों के खिलाफ खड़ी हो गई है। तीन राज्यों का चुनाव परिणाम भी यही बताता है। आज पूरे राज्य में कुशासन का प्रभाव आम जनता पर पड़ा है। ख्वाब अच्छे दिनों के दिखाए गए थे, लेकिन आज किसान, मजदूर, व्यापारी से लेकर पारा शिक्षक, मुखिया, राजस्व कर्मचारी, मनरेगाकर्मी सभी सरकार के नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर हैं। छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। मुख्यमंत्री का वर्ताव जगजाहिर को है। लोग अपमान का घूंट पीकर रह रहे हैं। कोडरमा जिले में रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सरकारी नीतियों की मार से लोग त्रस्त हैं। ऐसे में आनेवाले चुनाव में इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता करमा मुखिया जैनब खातून ने की, जबकि संचालन विजय यादव ने किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष हाजी गुलाम जिलानी, प्रवक्ता सुदर्शन यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो.कासिम विजय यादव, जिला अध्यक्ष हाजी गुलाम जिलानी,प्रखंड अध्यक्ष,चंद्रदेव यादव वीरेंद्र यादव,महेश यादव,बरहमदेव शर्मा,सुदर्शन यादव, सीमा पंडित ,इलियास अंसारी,इकबाल अंसारी,प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सोहैल अंसारी,मो.सलीम,¨पटू यादव,महेंद्र शर्मा, मो. अरसद, मो.अंसार, द्वारिका यादव,गौतम यादव,रविन्द्र यादव,विजय यादव, नकुल यादव, कमलेश कुमार साव आदि उपस्थित थे। मौके पर सैकड़ो लोग दूसरे दल छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.